लोक टुडे न्युज़ नेटवर्क
लोक टुडे न्यूज नेटवर्क | उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक)
कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर क्षेत्र की महिलाएं मंगलवार को विभिन्न तीर्थस्थलों पर जाकर स्नान और दीपदान करेंगी।
वैदिक पंचांग के अनुसार, कार्तिक पूर्णिमा का पर्व 4 नवम्बर रात 10:36 बजे से शुरू होकर 5 नवम्बर सुबह 6:40 बजे तक रहेगा। इस अवसर पर त्रिवेणी संगम, केशोरायपाटन, नर्मदा नदी, हरिद्वार की गंगा नदी और मण्डकला जैसे पवित्र स्थलों पर स्नान के लिए महिलाओं के दल रवाना हुए हैं।
अनीता बढ़ाया ने बताया कि राम रघुनाथ महिला मंडल का दल हरिद्वार स्थित गंगा नदी में स्नान और दीपदान के लिए गया है। रवाना होने से पहले महिलाओं ने राम रघुनाथ मंदिर में कार्तिक माता की पूजा-अर्चना और भजन-कीर्तन किए।
संतोष जागिड़ ने बताया कि कार्तिक पूर्णिमा का स्नान और दीपदान मोक्षदायिनी माना जाता है, क्योंकि इसी दिन भगवान विष्णु ने मत्स्य अवतार ग्रहण किया था।
