लोक टुडे न्युज़ नेटवर्क
लोक टुडे न्यूज नेटवर्क | उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक)
उपखंड क्षेत्र के सबसे बड़े सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, उनियारा में आज 5 नवम्बर 2025 को जिला अंधता निवारण समिति के सहयोग से निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर आयोजित किया जा रहा है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शैलेन्द्र सिंह चौधरी ने बताया कि शिविर का आयोजन विशाल आई केयर द्वारा सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक किया जाएगा।
वरिष्ठ नेत्र विशेषज्ञ डॉ. विशाल स्नेही एवं उनकी टीम द्वारा मरीजों के मोतियाबिंद ऑपरेशन निःशुल्क किए जाएंगे।
शिविर में आने वाले रोगियों को अपने साथ आधार कार्ड, राशन कार्ड और मोबाइल नंबर लाना आवश्यक होगा।
साथ ही, रोगी के साथ आने वाले परिजन को अपने भोजन और ठहरने की व्यवस्था स्वयं करनी होगी।
