कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ ने बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई

0
144
- Advertisement -


राष्ट्रीय पल्स पोलियो महा अभियान का किया शुभारंभ

अभियान के तहत 0 से 5 वर्ष के 1लाख 98 हजार 397 बच्चों को पिलाई जाएगी दवा
जिले में 1067 बूथ, 3100 वैक्सीनेशन टीमें, 164 सेक्टर सुपरवाइजर और लगभग 13000 पोलियो वाइल का होगा उपयोग


झालावाड़ सुनील लक्ष्मण नगर संवाददाता राष्ट्रीय पल्स पोलियो महाअभियान के तहत रविवार को जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ ने जनाना अस्पताल में बच्चों को पोलियो की दवा पिलाकर अभियान का शुभारंभ किया। जिले में 0 से 5 वर्ष आयु तक के 1 लाख 98 हजार 397 बच्चों को दवा पिलाई जाएगी।
इसके लिए जिले में 1067 बूथ, 3100 वैक्सीनेशन टीमें, 164 सेक्टर सुपरवाइजर और लगभग 13000 पोलियो वाइल का उपयोग होगा। राष्ट्रीय पल्स पोलियो महाअभियान के लिए जिला स्तरीय मॉनिटरिंग टीम का गठन किया है। ब्लॉक पर्यवेक्षक के साथ ही डब्ल्यूएचओ के मॉनिटर भी कार्यक्रम की मॉनिटरिंग करेंगे।


सीएमएचओ डॉ. साजिद खान ने बताया- जिले में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय पल्स पोलियो कार्यक्रम में अधिक से अधिक बूथ कवरेज करने और छुटे हुए बच्चों को दूसरे व तीसरे दिन घर-घर जाकर दवा पिलाई जाएगी।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here