कर्जा होने से चालक ने रच दी लूट की कहानी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

0
56
- Advertisement -

राजसमन्द,कुंवारिया। (गौतम शर्मा संवाददाता लोक टुडे न्यूज नेटवर्क) अपने घर में कर्ज अधिक होने को लेकर एक पिकअप चालक ने एक लूट की घटना रच दी लेकिन पुलिस के आगे एक भी नहीं चली हालांकि चालक ने पुलिस की परेड जरूर करवा दी, यह मामला कुंवारिया थाना क्षेत्र के जोधपूरा गांव के नर्सरी के पास 3 दिन पूर्व हुआ है।

ड्राइवर ने रची लूट की साजिश

थाना अधिकारी सोनाली शर्मा ने बताया कि भोपाल सागर के प्रार्थी विजय कुमार चंडालिया ने रिपोर्ट में बताया कि उसने उनकी पिकअप में किराना की सामग्री भर के भोपाल सागर के मेवदा निवासी चालक जगदीश चंद्र उम्र32वर्ष पुत्र माधव लाल प्रजापत द्वारा आमेट के कैलाश किराना स्टोर पर खाली करने पहुंचा है जहां से किराना स्टोर के मालिक ने चालक के साथ 1लाख 64हजार 500 रुपयों का बंडल अखबार में लपेट कर चालक के साथ भेजा गया चालक पिकअप गाड़ी लेकर काली मंगरी कुंवारिया मार्ग से होकर निकला तो जोधपुरा के पास उसने एक लूट की घटना रचकर पुलिस की परेड करवा दी, आरोपी चालक जगदीश चंद्र प्रजापत कुंवारिया थानां परिसर पहुचा जहा पुलिस को यह बताया कि मेरे साथ लूट की घटना हो गई है। मैं आमेट से चावल की सामग्री खाली करके वापस लौट रहा था की काली मंगरी के जोधपुरा गांव के नर्सरी के पास एक काले कांच की स्विफ्ट कार में चार लोग सवार होकर आए और मेरी पिकअप के आगे गाड़ी लगाकर मुझे स्विफ्ट कार में डाल दिया और मेरे साथ जबरदस्त मारपीट की और मेरे शर्ट को फाड़कर मेरे दोनो हाथ बांधकर मुजे बबुल में डाल दिया।

सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर नहीं मिला कल कांच वाली कार

इस मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना अधिकारी शर्मा ने टीम का गठन करते ही जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे फुटेज देखे गए ,राहगीरों को पूछा गया। दुकानदारों से तहकीकात की गई लेकिन पिकअप गाड़ी के आगे पीछे किसी काले कांच की गाड़ी का नहीं होना पाया गया। इस पर थाना अधिकारी सोनाली शर्मा द्वारा आरोपी जगदीश चंद्र को मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ की है तो उसने अपने घर का कर्ज अधिक होने के साथ ही रुपया लूटने की साजिश रची हैं कबूल कर लिया। पुलिस ने मामले को देखते हुए आरोपी जगदीश पुत्र माधव लाल को गिरफ्तार किया है।

मिलने वाले को देकर भेज दी रकम

उसने बताया कि इस मामले में एक और उनके साथी थानां कपासन मेवदा निवासी विष्णु उम्र21 पिता कैलाश प्रजापत भी शामिल है। जगदीश ने उसे मौके पर बुलाकर रुपये का बंडल उसके साथ भेज दिया विष्णु ने वह राशि अपने घर लेजाकर रख दी वहीं प्रार्थी ने रिपोर्ट दि कि चालक मेरी राशि को खुर्द बुर्द कर देगा इसको लेकर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू करदी। पुलिस ने सहयोगी विष्णु को भी गिरफ्तार किया और उसकी निशान देही पर लुट की राशि भी बरामद कर ली गई।लूट की घटना शहर व आसपास के गांवो में आग की तरह फैल गई।

इनकी भूमिका रही सराहनीय

इस मामले में एएसआई खेमराज सालवी, हेड कांस्टेबल नरेंद्र सिंह, सुरेश कुमार,विक्रम सिंह,कांस्टेबल नारायण लाल गाडरी आदि का सहयोग रहा।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here