Home rajasthan एक पेड मॉ के नाम में लोहागढ़ किले में बनेगी हरितमा पट्टी

एक पेड मॉ के नाम में लोहागढ़ किले में बनेगी हरितमा पट्टी

0


किले में लगाये देशी प्रजाति के छायादार एवं फलदार पौधे
भरतपुर। राजेंद्र शर्मा वरिष्ठ संवाददाता एक पेड मॉ के नाम अभियान के तहत विलायती बबूलों को लोहागढ़ किले में देशी प्रजाति के छायादार एवं फलदार पौधे लगाये जाकर हरितमा पट्टी विकसित किये जाने की श्रृंखला में जिला कलक्टर डॉ. अमित यादव के निर्देश पर नगर निगम एवं विभिन्न विभागों की टीम द्वारा 500 से अधिक पौधे रोपे गये।
आयुक्त नगर निगम रिछपाल सिंह बुरडक ने बताया कि एक पेड मॉ के नाम अभियान के तहत नगर निगम द्वारा लोहागढ़ किले में सुजानगंगा के चारों ओर एवं किले के अन्दर सुरक्षा दीवार के सहारे हरितमा पट्टी विकसित की जा रही है जिसमें देशी प्रजाति के फलदार एवं छायादार पौधे लगाकर सुरक्षा एवं देखभाल के इंतजाम किये गये हैं। उन्होंने बताया कि बुधवार को नेहरू उद्यान के पीछे गोपालगढ़ द्वार की तरफ से लेकर किले की वॉल के सहारे 100 फीट चौडाई में सघन पौधारोपण किया गया। उन्होंने बताया कि किले में स्थित विलायती बबूलों को हटवाकर शहरी नरेगा योजना के तहत पौधों के लिए गढ्ढे खुदवाये गये एवं सुरक्षा के लिए तारबंदी कर पौधारोपण किया गया।
विभागों ने निभाई भागीदारी
एक पेड मॉ के नाम अभियान के तहत बुधवार को लोहागढ़ किले में पौधारोपण में सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग, जिला रोजगार कार्यालय, आर्थिक एवं सांख्यिकी कार्यालय के कार्मिकों ने भी पौधारोपण कर अभियान में भागीदारी निभाई। उप निदेशक जनसम्पर्क विभाग हरिओम सिंह, उप निदेशक सांख्यिकी रामप्रकाश, नगर निगम एक्सईन राहुल मित्तल, उप निदेशक रोजगार रघुवीर सिंह मीना, जनसम्पर्क अधिकारी राहुल आसीवाल, सहायक प्रशासनिक अधिकारी सुनील दत्त पचौरी, सहायक अभियंता सीमा रामहरी मीना, जेटीए निखिल सहित सैकडों की संख्या में शहरी रोजगार गांरटी योजना के श्रमिकों ने पौधारोपण किया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version