Home rajasthan एडिशनल एसपी नीति राज शर्मा ने विद्यार्थियों को साइबर क्राइम के विरुद्ध...

एडिशनल एसपी नीति राज शर्मा ने विद्यार्थियों को साइबर क्राइम के विरुद्ध किया जागरूक

0

भरतपुर। (राजेंद्र शर्मा वरिष्ठ संवाददाता ) बाबा सुग्रीव विद्यापीठ में एडिशनल एसपी नीति राज शर्मा ने विद्यार्थियों को साइबर क्राइम के विरुद्ध जागरूक किया। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा की अनजान लोगों को ना तो अपना ओटीपी दें, ना किसी अनजान लिंक पर क्लिक करें ,साइबर ठग स्वयं को बैंक कर्मी, पुलिसकर्मी बता कर अपनी बातों में बहला फुसला कर आपसे आपकी डिटेल मांग लेते हैं और फिर उसका दुरुपयोग करते हैं। उन्होंने छात्रों से सोशल साइट पर पब्लिकली अपनी फोटो ना शेयर करने को भी कहा। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि यदि आपको लगता है कि कोई भी साइबर ठग आपको ठगी का शिकार बना रहा है ,तो आप साइबर सेल के नंबर पर संपर्क कर पुलिस को तुरंत सूचना दें ।विद्यालय के प्रबंध निदेशक इंजीनियर रवि शर्मा एवं प्रिंसिपल डॉक्टर रंजना तिवारी ने अपने अनुभव शेयर करते हुए कहा की किस तरह से साइबर ठगो ने उन्हें भी फेसबुक पर फसाने की कोशिश की। इस अवसर पर बच्चों ने प्रश्न पूछे जिसका एडिशनल एसपी नीति राज शर्मा ने जवाब देकर उन्हें साइबर क्राइम की विरुद्ध जागरूक किया

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version