खंडार, सवाई माधोपुर।( रामअवतार संवाददाता)
बहरावंडा कलां थाना पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म और हत्या का आरोपी हल्कू उर्फ सत्यनारायण गुर्जर को किया गिरफ्तार। देर रात करौली जिले के मण्डरायल क्षेत्र में जंगलों में दबिश देकर आरोपी को पकड़ने की जानकारी मिली है।
नाबालिग से दुष्कर्म और उसके चाचा की हत्या के मामले में 1 महीने से फरार था आरोपी, वहीं पीड़ित परिवार द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी के लिए जिला मुख्यालय पर दिया जा रहा था धरना। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पीड़ित परिवार ने किया धरना प्रदर्शन और जयपुर कूच स्थगित कर दिया है।
