Home rajasthan राजेन्द्र सिसोदिया नगर परिषद कर्मचारी संघ के अध्यक्ष बने

राजेन्द्र सिसोदिया नगर परिषद कर्मचारी संघ के अध्यक्ष बने

0


नगर परिषद कर्मचारी संघ ब्यावर की कार्यकारिणी घोषित
ब्यावर, (हेमन्त साहू वरिष्ठ संवाददाता)। नगर परिषद सभागार में सोमवार को नगर परिषद कर्मचारी संघ ब्यावर के चुनाव सर्व सम्मति से सम्पन्न हुए। वरिष्ठ कर्मचारी मनोज शर्मा, नगर परिषद कर्मचारी संघ के पुर्व अध्यक्ष अशोक जादम सहित समस्त कर्मचारियो की मौजुदगी में सर्व सम्मति से राजेन्द्रसिंह सिसोदिया को नगर परिषद कर्मचारी संघ ब्यावर का अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित किया गया।

नव निर्वाचित अध्यक्ष राजेन्द्रसिंह सिसोदिया का परिषद अधीक्षक व संरक्षक दमयंती जयपाल, महामंत्री मनोज शर्मा, सचिव अशोक जादम का माला व साफा पहनाकर स्वागत किया। तत्पश्चात परिषद जेइएन कपिल गौरा, अंजुम अली अंसारी सहित सभी नगर परिषद कर्मीयो ने नव निर्वाचित अध्यक्ष राजेन्द्रसिंह सिसोदिया एवं सभी पदाधिकारियो को माला पहनाकर स्वागत करते हुए खुशी का ईजहार किया। इस दौरान नव निर्वाचित अध्यक्ष राजेन्द्रसिंह सिसोदिया ने कहा कि परिषद कार्यालय कर्मचारियो व सफाई कर्मचारियो के हित के लिए सदा तत्पर रहुंगा। नव मनोनीत अध्यक्ष सिसोदिया ने कार्यकारीणी की घोषणा करते हुए संरक्षक पद पर दमयंती जयपाल, महामंत्री मनोज शर्मा, सचिव अशोक जादम, उपाध्यक्ष उमर फारुक, सुरेश जादम, मंत्री आनंद गुजराती, राजेंद्र सेन, जुंझारसिंह, उपमंत्री लक्ष्मीनारायण भाटी, कंवरी देवी, अफजल खान, संतोष देवी, अफसाना बेगम, संगठन मंत्री हरिराम लखन, कन्हैयालाल शर्मा, रिक्वेद्रसिंह, प्रियंका, नीतु शर्मा, कोषाध्यक्ष कमलेश कुमार, योगेश शर्मा, मुकेश जैन, उप कोषाध्यक्ष राजेन्द्रसिंह, नारायणसिंह, रेखा शर्मा, प्रचार मंत्री अजय सांगेला, अरविंद सांगेला, दीपसिंह, शुभम शर्मा, रमेशसिंह, शिमला तथा व्यवथापक पद पर ताराचंद भट्ट, मनीष तेजी, महेन्द्रसिंह, इमरान मोहम्मद, धर्मेन्द्रसिंह व भुपेन्द्र नागर का मनोनयन किया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version