Home rajasthan सड़क हादसे में मौत के बाद प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के...

सड़क हादसे में मौत के बाद प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के दो- दो लाख के चैक भेंट

0


खेड़ली । क्षेत्र की पीएनबी बैंक भनोखर ने वित्तीय साक्षरता मिशन की फील्ड आफिसर प्रिया चौधरी कों साथ लेकर दो जनों की दूर्घटना में मौत के बाद मृतक के आश्रितों को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत् दो दो लाख रुपए के चैक वितरित किए गए।


गांव डयोठाना निवासी रामबाई को पति की मृत्यु तथा ग्राम नांगल रूपा के महेश यादव को पत्नी की मृत्यु के बाद क्लेम के चैक वितरित किए गए।
इस दौरान मृतकों के परिजनों ने वित्तीय साक्षरता मिशन की फिल्ड आफिसर प्रिया चौधरी का आभार जताया, जिन्होंने बैंक बीमा सम्बंधित शिविर आयोजित करके जानकारी दी।
विभिन्न बैंक योजनाओं के बारे में बताया
इस अवसर पर वित्तीय साक्षरता मिशन की फिल्ड आफिसर प्रिया चौधरी ने परिवार और आर्थिक सुरक्षा के लिए बैंक बीमा योजना की जानकारी दी।
इस दौरान पीएनबी शाखा प्रबंधक राजकुमार मीणा, सरपंच बिजेंद्र सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता राममोहन शर्मा, श्रीमती संजू सैनी,उप प्रबंधक मनोज मीणा आदि लोग मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version