भरतपुर । कोतवाली पुलिस थाना क्षेत्र स्थित नई मंडी में अनुकंपा की नौकरी के लिए पानी की टंकी पर चढ़ा युवक प्रशासन की समझाइस पर करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद उतरा।
सुबह करीब नौ बजे पेंघोर निवासी युवक अनुकंपा नियुक्ति की मांग को लेकर आकाशीय पानी की टंकी पर चढ़ गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। युवक का कहना था कि मुझे 3 साल से अधिक समय दर-दर भटकते हो चुका है लेकिन अभी तक अनुकंपा नौकरी नहीं मिली है। इस बार युवक पानी की टंकी पर चढ़ने के साथ-साथ अपने हाथ में पेट्रोल की बोतल भी ले गया था। युवक ने स्पष्ट कह दिया कि अगर मेरे पास कोई आया तो उसमें आग लगा दूंगा और खुद आग लगाकर नीचे कूद जाऊंगा।
वहीं युवक पहले भी राष्ट्रपति को पत्र लिखकर इच्छा मृत्यु की मांग कर चुका है। आपको बता दें कि करीब 23 साल पहले युवक के पिता सीआरपीएफ 114 बटालियन में तैनात थे।जो रांची से नीमच फील्ड ऑपरेशन के लिए जाते समय उनका देहांत हो गया। पिछले 3 साल से अनुकंपा नियुक्ति के लिए दर दर ठोकर खा रहा हूं लेकिन किसी भी मंत्री व सांसद के साथ साथ किसी भी प्रशासनिक अधिकारी ने इस बात को गंभीरता से नहीं लिया। मजबूरन मुझे इस पानी की टंकी पर चढ़कर विरोध करना पड़ रहा है। 3 माह पहले इसी टंकी पर युवक चढ़ा था और कैबिनेट मंत्री विश्वेंद्र सिंह की समझाइश पर नीचे उतरा था।उसके बाद जब किसी भी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिस पर सिविल डिफेंस टीम और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ पुलिस के आला अधिकारी युवक से समझाश कर की। जिस पर करीब दो घंटे की समझाइश पर युवक पानी की टंकी से नीचे उतरा।
