आरोपी बहतूकलां देवी धौलागढ़ थाना क्षेत्र के गांव जहाडू निवासी,
करीब 27 मामले तस्करी और ठगी के दर्ज,
भगवान सहाय जांगिड़ गांव जहाडू है अंतरराज्यीय ठग और तस्कर,
बहतूकलां देवी धौलागढ़ थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर किट्टूर कर्नाटक पुलिस को सौंपा,
कर्नाटक पुलिस को 10 लाख रुपए की लूट में थी तलाश
कठूमर, अलवर। ( इकलेश शर्मा सीनियर रिपोर्टर ) सर्किल सीओ क्षेत्र के बहतूकलां देवी धौलागढ़ थाना पुलिस ने 27 विभिन्न मामलों सहित कई राज्यों में सायबर अपराध तथा कुख्यात मूर्ति तस्कर कों गिरफ्तार किया है
बहतूकलां देवी धौलागढ़ थानाधिकारी धीरेन्द्र सिंह गुर्जर ने बताया कि थाना क्षेत्र के गांव जहाडू निवासी भगवान सहाय जांगिड़ जों कुख्यात मूर्ति तस्कर तथा साइबर अपराधी है जिसके विरुद्ध कई राज्यों में 27 अपराधिक मामले दर्ज हैं
जिसकी तलाश एक 10 लाख रुपए की लूट मामले में कर्नाटक पुलिस को तलाश थी
थानाधिकारी धीरेन्द्र सिंह गुर्जर ने स्पेशल टीम का गठन कर आपरेशन एंटी वायरस के तहत् की दिनों तक आरोपी भगवान सहाय जांगिड़ की गुप्त तरीके से तलाश शुरू की
जिसे थानाधिकारी के नेतृत्व में टीम को सफलता मिली तथा कुख्यात तस्कर को गिरफ्तार कर लिया
तथा जिसको किट्टूर कर्नाटक पुलिस को सुपुर्द कर दिया
