सरवाड़ (केकड़ी) (मदन लाल आजाद रिपोर्टर): सोशल मीडिया पर चोरी की वारदात वायरल होने के बाद स्थानीय नागरिकों ने दोनों महिला चोरों को डेढ़ घंटे के अंदर ही पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।
जानकारी के अनुसार केकड़ी के अजमेरी गेट स्थित मेडिकल शॉप पर एक बुजुर्ग ग्रामीण अपनी दवाई लेने आया। इस दौरान दो महिला चोरों ने बुजुर्ग की जेब से ₹50000 चुरा लिए। चोरी की यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
चोरी की घटना सोशल मीडिया पर वायरल होते ही स्थानीय निवासियों ने इसको गंभीरता से लिया। और सभी सतर्क हो गए। उन्होंने इस वीडियो को साजा करते हुए संगठित होकर दोनों चोर महिलाओं की तलाश शुरू कर दी। डेढ़ घंटे के भीतर ही स्थानीय नागरिकों ने दोनों महिला चोरों को ढूंढ निकाला और पुलिस के हवाले कर दिया।
यह घटना सोशल मीडिया पर जनता की सतर्कता और सोशल मीडिया की ताकत व पुलिस की तत्परता ने मिलकर इस चोरी की घटना को सुलझाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
