मांगरोल बारां। नवलगढ़ रिपोर्टर बारां में वृक्षगंगा अभियान के तहत एसबीआई शाखा दीनदयाल पार्क के आर्थिक सहयोग (पौधों हेतु ) से गायत्री परिवार दिया टीम द्वारा जिला कारागार में पारिजात,आम, चीकू, करोंधे, नींबू, संतरा, अमरूद, गुलाब, मीठा नीम,मोगरा, एग्जोरा, आलामंडा,चंपा, बिल्व आदि के 28 पौधे लगाए गए। जेल अधीक्षक राजेश कुमार योगी ने बताया कि इस अवसर पर नंदकिशोर सोनी, मुख्य प्रबंधक, SBI RACC बारां, कामेश्वर प्रसाद गोस्वामी एसबीआई शाखा प्रबंधक दीनदयाल पार्क बारां ने मंत्रोच्चार के साथ वृक्षारोपण का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुकेश सोनी, डॉ.श्रीराम, उमेश मालव, डॉ महेश मेहरा, गणेशराम मुख्य प्रहरी, रतनेश शर्मा,श्याममनोहर मीना, डॉ. मुकेश मीणा आदि ने वृक्षारोपण किया। अन्त में जेल अधीक्षक द्वारा सभी का आभार जताया।
