Home rajasthan सवर्ण समाज की 50 महिलाओं का उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मान 8...

सवर्ण समाज की 50 महिलाओं का उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मान 8 जून को

0

जयपुर। महिला सशक्तिकरण के लिए विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली शहर की 50 महिलाओं को सवर्ण शक्ति सम्मान से नवाजा जाएगा। अवसर होगा महाराणा प्रताप जयंती की पूर्व संध्या पर 8 जून, शनिवार को विद्याश्रम स्थित महाराणा प्रताप ऑडिटोरियम में आयोजित सवर्ण शक्ति सम्मान सम्मेलन का।

इस संबंध में सवर्ण शक्ति संघ की ओर से शनिवार को मातृ दिवस की पूर्व संध्या पर महिला शक्ति ने सवर्ण शक्ति सम्मान सम्मेलन का पोस्टर विमोचन किया। सवर्ण शक्ति संघ के प्रमुख राहुल द्विवेदी ने बताया कि राष्ट्र निर्माण में महिलाओं का विशेष योगदान रहा है। इन्हीं के समर्पण भाव से प्रेरित होकर संघ की ओर से पहले शक्ति सम्मान सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। इसमें देशभर के प्रतिनिधि भाग लेंगे। सम्मेलन में महिला सशक्तिकरण से लेकर ग्रामीण महिलाओं के उत्थान के विषय में चर्चा होगी। साथ ही राजनीतिक, सामाजिक व आर्थिक राष्ट्र निर्माण में महिलाओं की भूमिका पर मंथन किया जाएगा। राहुल द्विवेदी ने सवर्ण शक्ति संघ के गठन के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि बदलते परिवेश में सामान्य वर्ग के हितों पर कुठाराघात हो रहा है। सम्मेलन में मुख्य रूप से सामाजिक समरसता के लिए सवर्ण आयोग की मांग रखी जाएगी। सवर्ण आयोग के लिए लोगों से उनकी राय जानी जाएगी। साथ ही संयोजक सुनील मुद्गल ने कहा की क्षत्रिय, वैश्य और ब्राह्मण समाज के विभिन्न संगठनों को एक छत के नीचे लाया जाने का प्रयास किया जाएगा, ताकि समाज के उत्थान के लिए तेजी से काम किया जा सके। संघ महिला सशक्तिकरण पर जोर देते हुए 50 प्रतिशत महिला पदाधिकारी की नियुक्ति की जाएगी।

https://www.loktodaynews.com/wp-content/uploads/2024/05/VIDEO_59c729ff-4ad5-48dc-a7a7-31c79f4cbe37.mp4

यह रहे उपस्थित:-
सवर्ण शक्ति सम्मान सम्मेलन के पोस्टर लांच पर विभिन्न राज्यों के पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम संयोजक कुलदीप सुरोलिया ने बताया कि इस अवसर पर सैल्यूट तिरंगा के अध्यक्ष राजेश झा, सुनील मुद्गल, सुरेंद्र खानडी, महेंद्र मोदी, तुषार शर्मा,चंदन कुमार ,जसवंत चौहान ,चित्रा गौतम, कमलेश राठौर, प्रतिभा पुरोहित, वंदना शर्मा, दिव्या द्विवेदी, अनीता ठाकुर, रश्मि त्रिवेदी, अंजना शर्मा, अनीता सक्सेना, आरती अग्रवाल, नीलम शर्मा, कुसुम शर्मा, शिखा शर्मा ,रीता चौहान सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version