Home latest लंपी रोग से बचाने के लिए गायों को खिलाई औषधि युक्त...

लंपी रोग से बचाने के लिए गायों को खिलाई औषधि युक्त लापसी

0

सुमेरपुर । (अरविंद जोशी )अगस्त प्रदेश में लगातार गोवंश ऊपर लंपी बीमारी का कहर देखने को मिल रहा है। इसको लेकर सुमेरपुर प्रशासन एवं पशु चिकित्सक एवं पशु सहायक धन गोवंश को बसाने में जुड़े हुए हैं। उसके बाद भी सुमेरपुर , तखतगढ़ समेत ग्रामीण क्षेत्रों की गौशाला एवं गांवों में गोवंश मरने का सिलसिला जा रही है। जानकारी के अनुसार सुमेरपुर में अब तक करीबन 200 गायों की मौत हो चुकी है। प्रशासन भी गोवंश को बचाने में जुड़ा हुआ है प्रशासन वह ग्रामीण एवं समाजसेवी गोवंश को बचाने में जुटे हुए हैं।

तखगतढ में नगर के व्यापारी एवं समाजसेवियों ने बीमार गोवंश को् आयुर्वेदिक औषधीय डालकर एक कुंटल लापसी बनाकर बीमार गायों को खिलाई हैं। इस मौके पर पालिका अध्यक्ष ललित रांकावत, अधिशासी अधिकारी मदनलाल तेजी, उपाध्यक्ष मनोज नामा, गौ भक्त राम सिंह,शेषमल कुमावत,रामचन्द्र जीनगर, मुकेश कुमार सुथार, सुभाष मेवाड़ा,समेत समाजसेवी एवं नगरवासी, व नगरपालिका स्टाफ गण मौजूद थे।

नगरपालिका उपाध्यक्ष मनोज नामा ने बताया नगर में गोवंश ऊपर लंपी बीमारी का कहर देखने को मिल रहा है। इसको लेकर नगर पालिका प्रशासन एवं नगर के समाजसेवी लगातार गोवंश को बचाने में जुड़े हुए हैं। नगर पालिका प्रशासन द्वारा एक लाख की दवाइयां खरीदकर पशु चिकित्सालय में दी है जिससे बीमार गोवंश को समय पर इलाज मिल सके। तखतगढ़ में करीबन 40 गोवंश की मौत हो चुकी है। उन्होंने बताया पशु चिकित्सालय के नारायण मीणा लगातार लंबी बीमारी गोवंश का इलाज कर रहे हैं। मीणा लगातार लंबी बीमारी के बाद सक्रिय भूमिका निभाते हुए दिखाई दे रहे हैं। वर्तमान में पशु चिकित्सालय में डॉक्टर नहीं होने के बाद भी मीणा सेवा दे रहे हैं।तखगतढ कस्बे में आज एक भी गोवंश की मौत की खबर नहीं आई है। लापसी बनाने में अधिशासी अधिकारी ने 5 हजार का सहयोग भी किया है। अधिशासी अधिकारी धार्मिक कार्यक्रमों में अपना योगदान भी देते हैं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version