Home rajasthan राजसमंद में नए औद्योगिक क्षेत्र के लिए 228 बीघा भूमि आंवटित

राजसमंद में नए औद्योगिक क्षेत्र के लिए 228 बीघा भूमि आंवटित

0

मुख्यमंत्री ने दी मंजूरी

जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजसमंद जिले के कुरंज गांव में नए औद्योगिक क्षेत्र के लिए राजस्थान औद्योगिक विकास एवं विनियोजन निगम लिमिटेड (रीको) को 228.11 बीघा भूमि सशर्त कीमतन आधार पर आवंटित करने की मंजूरी दी है।
मुख्यमंत्री की इस स्वीकृति से राजसमंद जिले की रेलमगरा तहसील के इस गांव में नवीन रीको औद्योगिक क्षेत्र विकसित किया जा सकेगा। इससे इस क्षेत्र के औद्योगिक विकास को गति मिल सकेगी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version