लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
उनियारा (दुर्योधन मयंक)। भारत सरकार की स्वरोजगार योजना के तहत खादी और ग्रामोद्योग आयोग राजस्थान, जयपुर द्वारा 18 मार्च को उनियारा में मशीनरी वितरण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम सरदार सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित होगा।
विभाग के उपनिदेशक राहुल कुमार मिश्रा ने बताया कि लाभार्थियों को स्वरोजगार हेतु विभिन्न प्रकार की मशीनें उपलब्ध कराई जाएंगी। इनमें सिलाई मशीन, मिट्टी कार्य के लिए इलेक्ट्रॉनिक चाक, अगरबत्ती निर्माण मशीन, पत्तल-दोना मशीन और रेन्टी मशीन शामिल हैं।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मनोज कुमार शर्मा (चेयरमैन, भारतीय खादी आयोग) मौजूद रहेंगे। इसके अलावा राजेन्द्र गुर्जर, कन्हैयालाल चौधरी, रामसहाय वर्मा तथा चन्द्रवीर सिंह चौहान सहित जिला कलेक्टर और अन्य जनप्रतिनिधि भी समारोह में भाग लेंगे।
इस पहल का उद्देश्य स्थानीय लोगों को स्वरोजगार के अवसर प्रदान कर आत्मनिर्भर बनाना है, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिल सके।
