लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
जयपुर। राजस्थान दिवस के उपलक्ष्य पर उद्योग एवं वाणिज्य विभाग द्वारा 18 मार्च को उद्यमी संवाद समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा उद्योगपतियों के साथ सीधे संवाद करेंगे। समारोह में तीन नई नीतियों का अनावरण, विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास, तथा लाभार्थियों को चेक, स्वीकृति पत्र और भूमि आवंटन पत्र प्रदान किए जाएंगे।
-
स्थान: राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर (आरआईसी), जयपुर
-
मुख्यमंत्री द्वारा राजस्थान इंडस्ट्रियल पार्क प्रमोशन पॉलिसी, राजस्थान एयरोस्पेस एंड डिफेंस पॉलिसी और राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी का अनावरण किया जाएगा।
-
रीको औद्योगिक क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं के विकास से जुड़े 119 करोड़ रुपये लागत के 40 कार्यों का लोकार्पण और 226 करोड़ रुपये के 46 कार्यों का शिलान्यास किया जाएगा।

लाभार्थियों को दी जाने वाली सौगातें:
-
एकीकृत क्लस्टर विकास योजना, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना और विश्वकर्मा युवा उद्यमी प्रोत्साहन योजना के तहत ऋण के चेक।
-
एमएसएमई नीति, निर्यात प्रोत्साहन नीति, आरएफसी युवा उद्यम प्रोत्साहन योजना के तहत स्वीकृति पत्र।
-
रीको औद्योगिक क्षेत्रों के ऋण स्वीकृति पत्र, जोधपुर-पाली-मारवाड़ और बूढ़ी बावल औद्योगिक क्षेत्रों के आरक्षण पत्र, लीज डीड और अलॉटमेंट लेटर।
-
सीएसआर के तहत एसएमएस हॉस्पिटल और ‘अपना घर’ को डमी चेक।
इस समारोह का उद्देश्य उद्योगपतियों एवं उद्यमियों के साथ संवाद स्थापित कर उन्हें नई नीतियों और विकास कार्यों से अवगत कराना और राज्य में उद्यमिता को बढ़ावा देना है।