- Advertisement -

भरतपुर, डीग, जनूथर । (हरिओम मीना वरिष्ठ संवाददाता) शुक्रवार को तहसील जनूथर सहित आसपास के गांवों में इन्द्र देव हुए मेहरबान रहे जिससे सूख रही खरीफ फसल को आखिर जीवनदान मिल गया।
वारिश से पानी से लबालब हुए खेत-खलियान।
अल सुबह से क्षेत्र में तेज गर्जना एवं आकाशीय बिजली चमकने के साथ हो रही तेज मूसलाधार वारिश। एक पखवाड़े से कस्बा सहित क्षेत्र के गांवों वारिश नहीं होने से खरीफ फसल सूखने की कगार पर पहुंच गई थी जिससे किसानों की चेहरों पर मायूसी छाई हुई थी ।शुक्रवार को जैसे ही क्षेत्र में तेज वारिश का दौर शुरु हुआ कि किसानों के चेहरे खिल उठे । निचले इलाकों में पानी भरने से वारिश से बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गये।
- Advertisement -













































