नादौती उपखंड मुख्यालय पर डॅा. किरोड़ी लाल मीणा ने किया उग्र प्रदर्शन

0
90
- Advertisement -

नादौती। करौली जिले में बिगड़ती कानून व्यवस्था, गैंग रेप, मादक पदार्थों की तस्करी, लापता बच्चे को दस्तयाब करने सहित कई मांगों को लेकर राज्य सभा सांसद डॅा. किरोड़ी लाल मीणा ने हजारों लोगों के साथ नादौती उपखंड मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। यहां से मीणा ने रेलवे ट्रैक के लिए कूच किया। लेकिन रेलवे प्रशासन , जिला और पुलिस प्रशासन के आश्वासन के बाद रैलवे ट्रैक पर कूच टाल दिया गया। मीणा ने कहा कि यदि प्रशासन ने गांवों वालों के साथ वार्ता करके सर्वसमाज की मांगे नहीं मानी तो वे जल्द ही टोडाभीम विधानसभा क्षेत्र की जनता के साथ बड़ा आन्दोलन करेंगे। इस दौरान पुलिस प्रशासन को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here