Home rajasthan दलित महिला से दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोपी गिरफ्तार

दलित महिला से दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोपी गिरफ्तार

0

जयपुर। जयपुर पुलिस ने बस्सी के इंडस्ट्रील एरिया में एक महिला से दुष्कर्म के बाद की हत्या का खुलासा करते हुए हत्या के आरोपी राजू लाल मीणा को भीलवाड़ा से गिरफ्तार किया। आपको बता दें की महिला की 25 सितंबर को बस्सी इंडस्ट्री एरिया में लाश मिली थी। पोस्टमार्टम में महिला के साथ दुष्कर्म के कुचलकर मारने का खुलासा हुआ। मर्डर की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला की पहचान उसके कपड़ों से की और परिजनों का पता लगाया। लेकिन तब तक किसी को भी जानकारी नहीं थी कि महिला के साथ दुष्कर्म जैसी घटना हुई है। पोस्टमार्टम में हत्या रेप का खुलासा होने पर पुलिस के लगभग 200 पुलिसकर्मी जांच में जुटे। लेकिन जंगल में महिला के साथ रेप हुआ, विरोध करने पर उसकी हत्या हुई और आरोपी फरार हो गया। जिसकी किसी तरह की जानकारी पुलिस के पास नहीं थी। स्थानीय ग्रामीणों ने राजू मीणा के बारे में संकेत दिए कि वो हो सकता है। जब उसकी तलाश में पुलिस ने छापे मारे तो आरोपी के फरार होने की जानकारी मिली। आरोपी के भीलवाड़ा में छिपकर मजदूरी करने जानकारी मिली। पुलिस दबिश ने देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि महिला ने उसे छुट्टी के बाद घर जाने के लिए लिफ्ट मांगी थी। जिसे वह घर नहीं ले जाकर पास ही स्थित जंगल में ले गया और महिला के साथ मारपीट कर उसके साथ दुष्कर्म किया। जब लगा कि महिला शिकायत कर देगी , तब उसने महिला की हत्या कर दी ,और 40 फीट तक घसीटा और शव को नाले में फेंक कर फरार हो गया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version