लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)।
वस्त्रनगरी भीलवाड़ा में पूनावाला फिनकॉर्प की पहली शाखा का शुभारंभ पुर रोड, एसके प्लाजा में किया गया। इस अवसर पर कंपनी ने डॉ. बी लाल लेब के सहयोग से निःशुल्क हेल्थ चेकअप कैम्प भी आयोजित किया, जिसमें 100 से अधिक लोगों ने स्वास्थ्य जांच का लाभ उठाया।
शुभारंभ समारोह
मुख्य अतिथि जितेन्द्र पारीक (गोल्ड मेडलिस्ट मोटिवेशनल स्पीकर) ने दीप प्रज्वलित कर शाखा का उद्घाटन किया।
विशिष्ट अतिथि के रूप में योगेश दाधीच (योगसा), सुनील बांगड़ (यूरो एकेडमी निदेशक), गौरव नागपाल, ललित दुगर, विनय काबरा, राजेंद्र मोगरा, मुकेश उपाध्याय, घनश्याम त्रिपाठी, राजेंद्र काल्या और ललित ओझा मौजूद रहे।
कंपनी की योजना और लक्ष्य
क्षेत्रीय प्रबंधक ओम दाधीच मिश्रा ने बताया कि यह शाखा भीलवाड़ा शहर की पहली ब्रांच है। भविष्य में कंपनी ग्राहकों की सुविधा को देखते हुए जिले में और शाखाएँ खोलने की योजना बना रही है।
उन्होंने कहा—
“हमारा मुख्य लक्ष्य ग्राहकों को भरोसेमंद और बेहतर सेवाएं प्रदान करना है। पूरी टीम समर्पित होकर कंपनी को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने में जुटी है।”
जयपुर से आए जितेन्द्र पारीक ने कर्मचारियों को ग्राहकों को सर्वोत्तम सेवाएँ प्रदान करने हेतु प्रेरित किया।
आयोजन संचालन और धन्यवाद
शुभारंभ समारोह का संचालन क्षेत्रीय प्रबंधक ओम दाधीच ने किया तथा आभार शाखा प्रबंधक हर्षित शर्मा ने व्यक्त किया।
उपस्थित गणमान्य
समारोह में श्रद्धा सोनी, किरण शर्मा, रोशन सिंह राठौड़, स्मिता शर्मा, दया शंकर कंसारा, प्रदीप सिंह पंवार, श्याम सिंह, नादान सिंह, श्रीकांत अपूर्वा, दिलीप काबरा, ललित ओझा, रवि मेहता, मनोज पटेल, संजीव सजल, रेखा रांका, पूर्णा देवी सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे।