लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
नवीन कुमावत
किशनगढ़ रेनवाल। श्री जीणमाता जी की 16वीं विशाल पदयात्रा तीस अगस्त को आयोजित होगी। ये विशाल पदयात्रा सुबह 8:15 बजे घासी सागर पंचमुखी महादेव मंदिर से जीणमाताजी के लिए प्रस्थान करेगी। श्री जीण माताजी सेवा समिति द्वारा पदयात्रा के बैनर का विमोचन किया गया।
समिति की ओर से बताया गया कि रेनवाल से रवाना होकर ये पदयात्रा कुली स्थित बालाजी मंदिर परिसर में भोजन प्रसादी करके फिर आगे प्रस्थान करेगी और रात में दांतारामगढ़ स्थित एक गार्डन में भोजन पाकर विश्राम करेगी। और वहां से सुबह प्रातः 4:15 बजे जीण माताजी के लिए प्रस्थान करेगी। जीण माताजी में कोलकाता धर्मशाला में पहुंचकर पदयात्री प्रसाद लेकर के जीण माताजी के दर्शन करेंगे। इसके बाद सभी पदयात्रियों के लिए भोजन प्रसादी का आयोजन किया जायेगा।
