लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
जयपुर में शुरू होगा नया स्नातकोत्तर कार्यक्रम ‘ईएफबीएम’
लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
जयपुर ।
अब उद्यमियों और स्टार्टअप फाउंडर्स को अपने बिजनेस को नई ऊँचाइयों पर ले जाने के लिए प्रदेश से बाहर जाने की जरूरत नहीं होगी। IILM एकेडमी ऑफ हायर लर्निंग, जयपुर और इंटरप्रेन्योरशिप डवलपमेंट इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया (EDII), अहमदाबाद ने संयुक्त रूप से उद्यमिता एवं पारिवारिक व्यवसाय प्रबंधन (EFBM) में नया स्नातकोत्तर कार्यक्रम शुरू करने की घोषणा की है।
कार्यक्रम की मुख्य विशेषताएँ
-
11 महीने का कोर्स, 4 चरणों में विभाजित
-
3 माह का विशेष प्रशिक्षण EDII, अहमदाबाद में
-
स्पिन-ऑफ वेंचर्स, बिज़नेस डायवर्सिफिकेशन और इंटरनेशनल स्ट्रेटेजी पर फोकस
-
2 माह का अंतर्राष्ट्रीय प्रशिक्षण (चीन और यूरोप)
-
केवल 60 सीटें उपलब्ध
-
4 अक्टूबर से क्लासेज प्रारंभ
आवेदन प्रक्रिया
कार्यक्रम के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। आवेदकों को प्रवेश के लिए ऑनलाइन परीक्षा व इंटरव्यू से गुजरना होगा।
कार्यक्रम का महत्व
IILM जयपुर के निदेशक डॉ. समर साराभाई ने बताया कि यह जयपुर का अपनी तरह का पहला कार्यक्रम है, जो नवोदित उद्यमियों और पारिवारिक व्यवसाय स्वामियों को विशेष रूप से लाभान्वित करेगा।
-
नए उद्यमियों को नवाचार, स्टार्टअप की गतिशीलता और फंडिंग तक पहुंच में मदद मिलेगी।
-
पारिवारिक व्यवसाय स्वामी अपने बिजनेस के विस्तार, नवाचार, गवर्नेंस और उत्तराधिकार नियोजन पर गहन जानकारी प्राप्त करेंगे।
जयपुर की व्यावसायिक पहचान—कपड़ा, आभूषण, हस्तशिल्प, संगमरमर, ग्रेनाइट, पर्यटन, रियल एस्टेट और आईटी सेक्टर—को देखते हुए यह कार्यक्रम शहर और प्रदेश के लिए बेहद उपयोगी साबित होगा।
ब्रोशर लॉन्च
इस अवसर पर ईएफबीएम पाठ्यक्रम का ब्रोशर भी लॉन्च किया गया। कार्यक्रम में एसोसिएट डीन प्रो. पुनीत पाण्डेय, प्रोग्राम चेयर प्रो. अभिषेक शर्मा, प्रो. एसएस दूबे, प्रो. चंचल कुशवाहा सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे।
