Home rajasthan घर आने से रोकने से नाराज किराएदार के भांजे ने की मकान...

घर आने से रोकने से नाराज किराएदार के भांजे ने की मकान मालकिन की हत्या

0

जयपुर ।(लोक टुडे संवाददाता) राजधानी जयपुर के गोनेर रोड इलाके में शनिवार दोपहर को मंजू शर्मा की धारदार हथियारों से गोदकर हत्या । हत्यारे ने पहले महिला का गला काटा, पेडट पर 25 वार और चेहरे पर लगभग 17 वार किये। लेकिन पुलिस को घर में लूट के निशान नहीं मिले तो जांच का एंगल प्रथम दृश्टया ही रंजिश की तरफ चला गया, कि किसी ने रंजिश के चलते ही इस वीभत्स कांड को अंजाम दिया है। पता चला कि किराएदार के भांजे शैलू उर्फ दीपू को मंजू घर आने पर रोकती थी ।किराएदारों को उन्होंने मकान खाली करने को भी कहा था।

पति और देवर ने किराएदार पर जताया था शक

मृतका के पति सतीश शर्मा और देवर खेमचंद ने पुलिस पूछताछ में किराएदारों पर शक भी जताया था। सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर किराएदार का भांजा संदिग्ध अवस्था में दिखा था ।पुलिस ने 3 घंटे की छानबीन के बाद हत्या के आरोपी शैलू उर्फ दीपू को गिरफ्तार कर लिया । पुलिस इस एंगल से जांच कर रही है कि इस वारदात में और कौन-कौन शामिल है, या फिर शैलू ने अकेले ही मंजू शर्मा की चाकू से गोदकर हत्या कर दी।

नानी का गला दबाकर हत्या की कोशिश, सिर दीवार से मारा 22 टांके आए

बताया जा रहा की हत्या के बाद आरोपी ऊपर की मंजिल पर नानी कोकिला के पास गया तो नानी ने उसकी पेंट पर खून लगे होने का कारण पूछा, पहले तो उसने बात टालने की कोशिश की, फिर कहा कि सांप आ गया था उसको मारा इसके चलते उसके पेट पर खूंन लग गया । जब नानी ने उसे दोबारा पूछा तो उसने नानी का भी गला दबाकर, धक्का मार दिया, जिससे नानी का भी सिर फूट गया और उसके 22 टांके आए ।

बेटे मौसम ने ही देखा मां का खून से लथपथ शव

मंजू शर्मा के पति सतीश शर्मा मच पिपली गोने रोड पर किताबों की दुकान चलाते हैं ।छोटा-मोटा प्रॉपर्टी का भी काम करते हैं। बेटा जेएनयू मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस कर रहा है । उनका बड़ा बेटा मौसम 1:30 बजे घर पहुंचा तो घर में खून फैला हुआ था और बेड के नीचे चद्दर से ढका हुआ था। जैसे ही उसने चंददर उठाकर देखा तो मां मंजू शर्मा खून में लथपथ पड़ी थी। वह चिल्लाया तो पड़ोसी दौड़कर आए । उसके बाद मौसम ने अपने पिता, चाचा और बी फार्मा कर रहे छोटे भाई कल्पेश को फोन कर घटना की जानकारी दी। पिता पुत्र व आसपास के लोग उसे चादर में लपेटकर मंजू को अस्पताल ले गए । अस्पताल में डॉक्टर ने महिला की करीब एक से डेढ़ घंटे पहले ही मौत होना बताया ।पति-पत्नी ने बताया कि 3 साल पहले किसी परिषद के कहने पर राहु का बास दौसा निवासी एक परिवार को घर की दूसरी मंजिल पर किराए पर रखा था। वह प्राइवेट नौकरी करता है। उसके परिवार में अन्य लोगों के आने पर पहले भी कहा सुनी हुई थी ।लेकिन मामला हत्या तक चला जाएग यह उन्होंने नहीं सोचा था । मामूली कहा सुनी चलती रहती थी लेकिन इतना गंभीर मामला नहीं था की हत्या ही कर देगा। हत्या के बाद आरोपी महिला का मोबाइल अपने साथ ले गया था। हत्या कर वह प्रेम नगर पुलिया के नजदीक अपने कमरे पर पहुंचा। वहां खुद के कपड़े जलाने के बाद, उसने महिला का मोबाइल और हत्या के काम में लिया गया चाकू छुपा कर वापस एसएमएस अस्पताल पहुंच गया । एसएमएस में वह मंजू के परिजनों के साथ खड़ा रहा ,ताकि किसी को शक नहीं हो।

हत्या के बाद भी अस्पताल नहीं पहुंचा था किराएदार परिवार

वारदात के समय किराएदार घर पर नहीं होने और हत्याकांड के बाद भी नहीं पहुंचने पर शक की सुई गहरा गई। आरोपी एक बार 10:30 बजे आया था लेकिन 12:30 बजे जब आया तो उसने उसकी हत्या कर दी।ण सीसीटीवी फुटेज पर पता लगा कि आरोपी मंजू के घर 10:30 बजे आया था लेकिन वापस चला गया। इसके बाद दोपहर 12:30 बजे आया और इसी दौरान उसने घटना को अंजाम दिया और चला गया । परिजनों ने किराएदारों पर शक जताया कि हत्या के बावजूद किसी तरह के लूटपाट नहीं हुई है । सारा सामान यथावत रखा है ।उससे सारा मामला साफ हो गया कि यह हत्या लूटपाट के लिए नहीं की गई है। रंजिश के चलते ही की गई है । सतीश शर्मा और देवर खेमचंद और बेटों ने किराएदार पर ही शक जताया। इस पर मृतका के पति से जब पुलिस ने पूछताछ की तो किराएदार पर शक जताया। कियारादर से राहुवास दोसा का भांजा सेलू उर्फ दीपू का उनके घर आना जाना था उसकी गतिविधियां संदिग्ध होने पर उसे रोकने पर झगड़ा भी होता था।

हत्या के बाद एसएमएस परिजनों के साथ खड़ा रहा आरोपी

पुलिस सेलू के बारे में लू के बारे में पता किया तो वह एसएमएस अस्पताल में ही मृतक्का की परिजनों के साथ दिखा। इसके बाद उसे पड़कर पुलिस ने पूछना शुरू किया उसने हत्या करना कबूल कर लिया। घटना के बाद लोगों में आक्रोश हो गया था। गुस्साए लोगों ने स्थानीय बाजार भी बंद करवा दिए थे और हत्यारे की गिरफ्तारी की मांग करने लगे थे । पुलिस ने इसी दौरान जब शैलू से पूछताछ की तो उसने हत्या करने की बात स्वीकार कर ली। शैलू को गिरफ्तार कर लिया है हत्या में और कौन शामिल है इसका पता लगाया जा रहा है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version