Home latest उपरली देवली में बदमाशों का दुस्साहस, ट्रांसफार्मर से ऑयल-कॉपर चोरी

उपरली देवली में बदमाशों का दुस्साहस, ट्रांसफार्मर से ऑयल-कॉपर चोरी

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क 

70 घरों की बस्ती रातभर अंधेरे में, ग्रामीण रहे परेशान।

गौतम शर्मा राजसमन्द।

राजसमन्द जिले के कुंवारिया थाना क्षेत्र की गलवा ग्राम पंचायत के उपरली देवली गांव में अज्ञात बदमाशों ने बीती रात्रि को विद्युत ट्रांसफार्मर को निशाना बनाया। बदमाश गांव के बाहर लगे विद्युत ट्रांसफार्मर को क्षतिग्रस्त कर उसमें से ऑयल व कॉपर चोरी कर ले गए, जिससे गांव की करीब 70 घरों की बस्ती पूरी रात अंधेरे में डूबी रही।

रातभर बिजली आपूर्ति बाधित रहने से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह ग्रामीण जब गांव से बाहर निकले तो विद्युत ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त अवस्था में मिला। इसके बाद ग्रामीणों ने विद्युत निगम के कार्मिकों को सूचना देकर शीघ्र नया ट्रांसफार्मर लगाकर विद्युत आपूर्ति बहाल करने की मांग की।

ग्रामीणों ने बताया कि ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त होने से महिलाएं, बुजुर्ग व बच्चे पूरी रात परेशान रहे। घटना की जानकारी मिलते ही छोगालाल, उदयलाल, किशनलाल, रामलाल, मोहनलाल, लालूराम सहित कई ग्रामीण मौके पर पहुंचे और जल्द कार्रवाई की मांग की।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version