Home latest व्यावसायिक शिक्षा ट्रेड के तहत जयपुर का किया भ्रमण

व्यावसायिक शिक्षा ट्रेड के तहत जयपुर का किया भ्रमण

0

लोक टुडे न्यूज़ network

— नवीन कुमावत

किशनगढ़ रेनवाल। राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के तहत व्यावसायिक शिक्षा ट्रेड ऑटोमोटिव को लेकर राजकीय मारवाड़ी रिलीफ सोसायटी उच्च माध्यमिक विद्यालय कि. रेनवाल के कक्षा नौ एवं दस के विद्यार्थियों को निशुल्क भ्रमण कराया गया।

प्रधानाचार्य मनीष कुमार मीणा ने बताया कि सरकारी योजना (NEP) के तहत विद्यालय के कक्षा नौ एवं दस के 65 विद्यार्थियों को बस द्वारा जयपुर के विज्ञान, तकनीकी एवं धार्मिकता से संबंधित कई स्थानों का भ्रमण कराया गया। इनमें बिड़ला तारामंडल स्टेच्यू सर्किल, बिड़ला मंदिर, मोती डूंगरी गणेश मंदिर, अल्बर्ट हॉल म्यूजियम, विज्ञान एवं प्रोद्योगिकी पार्क शास्त्री नगर, श्री लक्ष्मी ऑटोमोबाइल वर्क शॉप जयपुर का भ्रमण कर इनसे संबंधित जानकारी हासिल की। इस दौरान प्रधानाचार्य मनीष कुमार मीणा, व्याख्याता पिंकू कुमारी, वरिष्ठ अध्यापक जगदीश नारायण मिश्रा, लैब तकनीशियन रूपेंद्र काला एवं अध्यापिका हंसा पारीक विद्यार्थियों के साथ रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version