Home latest फुलेरा विधानसभा क्षेत्र में नई सड़के बनाने और मरम्मत की मांग

फुलेरा विधानसभा क्षेत्र में नई सड़के बनाने और मरम्मत की मांग

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

पूर्व विधायक ने उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी को लिखा पत्र

नवीन कुमावत 

किशनगढ़ रेनवाल। भाजपा ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री एवं पूर्व विधायक निर्मल कुमावत ने फुलेरा विधानसभा क्षेत्र में नई सड़कों एवं कई पुरानी सड़कों की मरम्मत को लेकर उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी को पत्र लिखा है।

गौरतलब है कि फुलेरा विधानसभा में किशनगढ़ रेनवाल सीमा से ग्राम पचार, सीकर सीमा तक चार किलोमीटर सड़क और ग्राम पंचायत लुनियावास से सूरपुरा – मलिकपुरा – हाथीपुरा होते हुए रेनवाल सीमा तक 8 किलोमीटर तक नवीनीकरण एवं चौडाईकरण के लिए पंचायत समिति सदस्य राजेंद्र सिंह सूरपुरा एवं भाजपा ग्रामीण अध्यक्ष बाबूलाल यादव ने पूर्व विधायक से मांग की थी। वहीं ग्राम पचार सीमा से घासीलों की ढाणी होते हुए सूरपुरा तक 8 किलोमीटर तक और ग्राम रामपुरा से सूरपुरा तक 1.8 किलोमीटर तक नई सड़क बनाने की मांग राजेंद्र सिंह सूरपुरा एवं भाजपा ग्रामीण अध्यक्ष बाबूलाल यादव ने की थी। इनकी मांग को मानते हुए पूर्व विधायक निर्मल कुमावत ने उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी को इस संबंध में पत्र लिखा है। ये मांगे पूरी होने पर क्षेत्र के निवासियों को आवागमन में होने वाली परेशानी से राहत मिल सकेगी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version