Home politics पूनियां ने जीता कार्यकर्ताओं को दिल

पूनियां ने जीता कार्यकर्ताओं को दिल

0

मंच पर शीश नवांकर जीता दिल

जयपुर। भाजपा के नए प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी के पदभार ग्रहण कार्यक्रम में पार्टी के निवर्तमान अध्यक्ष डॅा. सतीश पूनियां ने पार्टी कार्यकर्ताओं का दिल जीत लिया। दरअसल जब सतीश पूनियां के संबोधन का समय आया तो उन्होंने पार्टी में अध्यक्ष बनाए जाने को लेकर पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार जताया। तीन साल के गौरवशाली कार्यकाल के दौरान सहयोग के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं का आभार जताने के लिए जैसे ही सतीश पूनियां ने शीश नवाया तो कार्यकर्ताओं ने उनके समर्थन में काफी देर तक नारेबाजी की। पूनियां की इसी अदा के कार्यकर्ता दिवाने हो गए। ये दृश्य देखकर कई कार्यकर्ता भावुक हो गए। कार्यकर्ताओं के बीच जिस तरह से उनकी छवि थी उसी के अनुरुप उन्होंने अपना कद और बढ़ा कर लिया। जब उन्होंने मंच से सार्वजनिक तौर पर शीश नवांकर कार्यकर्ताओं का सहयोग के लिए आभार जताया। वरिष्ठ नेता भी पूनियां की इस अदा की तारीफ करने में कंजूसी नहीं कर सके।

https://www.loktodaynews.com/wp-content/uploads/2023/03/VIDEO_e7d886f6-51ea-4d31-9524-de5fb6f5e8e0.mp4

पूनियां ने संगठन को दिया अपना सौ फीसदी

आपको बता दे कि अपने कार्यकाल के दौरान पूनियां ने संगठन की मजबूती के लिए दिन रात एक किए। अपना सौ फीसदी दिया। कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलने की कोशिश की। जयपुर से लेकर बांसवाड़ा हो डूंगरपुर, करौली हो या चूरू, गंगानगर ऐसा कोई भी शहर कस्बा या गांव नहीं छोड़ा जहां पार्टी के कार्यक्रम आयोजित नहीं किए हो। ऐसे में उनकी छवि पूरे प्रदेश में एक जुझारू प्रदेश अध्यक्ष की बन गई है। उन्होंने कार्यकर्ताओं की बड़ी फौज जोड़कर लंबी लकीर खिंचने का काम किया। लेकिन उससे भी बड़ी लकीर आज उन्होंने मंच पर सार्वजनिक मंच पर शीश नवां कर खिंच दी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version