Home rajasthan राहुल की सांसदी खत्म करने का विरोध कर रहे कांग्रेसियों को लिया...

राहुल की सांसदी खत्म करने का विरोध कर रहे कांग्रेसियों को लिया हिरासत में

0

नई दिल्ली। राहुल गांधी की लोकसभा की सदस्यता खत्म करने का विरोध कर रहे कांग्रेस नेताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इससे पूर्व कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने लाल किले पर जाने से रोक दिया गया। कार्यकर्ताओं को यहीं से बसों में बैठाकर गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने मशाल जुलूस निकाल रहे कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया। कांग्रेस नेताओं ने राहुल गांधी की सांसदी खत्म करने के विरोध में लाल किले पर मशाल जुलुस निकालने की कोशिश की थी। इस पर पुलिस ने कार्यकर्ताओं को टांगा टोली कर जबरन गिरफ्तार कर लिया।

महिलाओं को भी जबरन गिरफ्तार किया

https://www.loktodaynews.com/wp-content/uploads/2023/03/InShot_20230328_215732417-1.mp4

पुलिस ने महिला कार्यकर्ताओं को भी टांगा- टोली करके गिरफ्तार किया। कई नेताओं को डिटेन कर लिया गया। जिसका भी कांग्रेस नेता विरोध करते रहे। कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि सरकार राहुल गांधी और विपक्ष की आवाज को दबा नहीं सकती। इल दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान कांग्रेस के कई दर्जन नेताओं को गिरफ्तार कर पुलिस ने अलग – अलग स्थानों पर छोड़ा।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version