Home latest मुख्यमंत्री ने कांग्रेस नेताओं पर किया पलटवार, बोले क्या मैं...

मुख्यमंत्री ने कांग्रेस नेताओं पर किया पलटवार, बोले क्या मैं मेरे आस्था केंद्र पर भी नहीं जाऊं?

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

पोकरण, जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा  के मंदिर जाने को लेकर हमेशा कांग्रेस नेताओं के निशाने पर रहे हैं । कभी भी कोई भी कांग्रेस नेता जब भाषण देता है ,तो वह मुख्यमंत्री के मंदिर जाने को लेकर जरूर कटाक्ष करता है । आज पोकरण में मुख्यमंत्री ने एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस के लोगों से मैं बात करता हूं तो उन्हें बड़ा दर्द होता है और दर्द भी ऐसा होता है कि मुझसे कहते हैं कि मुख्यमंत्री तो मंदिर जाते हैं, क्या मैं मेरे आस्था केंद्रों पर नहीं जाऊं। आप अपनी मानसिकता को बदलिए।

मालेगांव के फैसले से सबक ले कांग्रेस नेता

मालेगांव में जो आज फैसला आया है। कांग्रेस ने हमेशा वोटबैंक की, तुष्टिकरण की राजनीति की है। उन्होंने हिंदू टेरर जैसा अपमानजनक झूठ फैलाया था, निर्दोष साधु संतों और समाज गरिमा को निशाना बनाया था।

हिंदू कभी आतंकवादी नहीं हो सकता

मैं आपसे कहना चाहता हूं कि हाल ही में हमारे गृह मंत्री ने कहा था कि हिंदू कभी आतंकी नहीं हो सकता, क्योंकि ये हमारे संस्कार में है। हमारे विचार में है।

हम तो वसुधैव कुटुंबकम की भावना के साथ चलते हैं। हम तो चलते हैं, तो देखते हैं कि कहीं पैर के नीचे चींटी तो नहीं आ गई। हम तो इस तरह के संस्कार के लोग हैं। आप किस तरह की बात करते हैं।

लेकिन कांग्रेस ने हमेशा तुष्टिकरण के आधार पर बात की।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version