Home latest विश्व प्रिय शास्त्री पार्क में जिला स्तरीय योग समारोह आयोजित 

विश्व प्रिय शास्त्री पार्क में जिला स्तरीय योग समारोह आयोजित 

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

भरतपुर। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन एवं आयुर्वेद विभाग के संयुक्त तत्वावधान में विश्व प्रिय शास्त्री पार्क में जिला स्तरीय योग समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जल संसाधन मंत्री एवं जिला प्रभारी सुरेश सिंह रावत मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। योग विशेषज्ञों के निर्देशन में प्रोटोकॉल के अनुसार सामूहिक योगाभ्यास कराया गया, जिसमें बड़ी संख्या में नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

योग सत्र के दौरान प्रतिभागियों ने ताड़ासन, वृक्षासन, पादहस्तासन, अर्द्धवक्रासन, त्रिकोणासन, भद्रासन, वज्रासन, अर्द्धउष्ट्रासन, उष्ट्रासन, शशांकासन, उत्तानमंडूकासन, वक्रासन, मकरासन, भुजंगासन, शलभासन, सेतूबंधासन, उत्तानपादासन, अर्द्धहलासन, पवनमुक्तासन, शवासन, नाड़ी शोधन, अनुलोम-विलोम, शीतली और भ्रामरी सहित 25 से अधिक योग क्रियाओं का अभ्यास किया।

इस अवसर पर मंत्री सुरेश सिंह रावत ने कहा कि योग ऋषि-मुनियों की तपस्या से प्राप्त अमृत है, जो व्यक्ति को स्वस्थ शरीर, शांत मन और निरोगी जीवन प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से योग को वैश्विक पहचान मिली और संयुक्त राष्ट्र संघ ने 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मान्यता दी। आज योग पूरे विश्व में भारतीय संस्कृति की पहचान बन चुका है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान में भी योग दिवस को व्यापक स्तर पर मनाया जा रहा है। योग शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए अत्यंत आवश्यक है, इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को इसे अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए।

कार्यक्रम के दौरान मंत्री रावत ने उपस्थित लोगों को नशा मुक्ति और मतदान के प्रति जागरूकता की शपथ भी दिलाई। उन्होंने कहा कि स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए नशे से दूरी और लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए प्रत्येक नागरिक की मतदान में भागीदारी आवश्यक है।

जिला प्रशासन द्वारा कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए व्यापक व्यवस्थाएं की गईं और पूरे आयोजन में उत्साह एवं अनुशासन का माहौल देखने को मिला।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version