Home latest विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर सम्मान समारोह आयोजित

विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर सम्मान समारोह आयोजित

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क 

धौलपुर से वीरेंद्र रावत की रिपोर्ट

धौलपुर। विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिला स्तरीय सम्मान समारोह शुक्रवार को आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला कलक्टर श्रीनिधि बीटी द्वारा परिवार कल्याण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले ब्लॉक, पंचायत समिति, ग्राम पंचायत, स्वयंसेवी संस्थाओं तथा व्यक्तिगत श्रेणी चिकित्सकों, एएनएम और आशा सहयोगिनियों को प्रोत्साहन पुरस्कार स्वरूप प्रमाण पत्र और स्मृति चिन्ह वितरित किए गए। इस दौरान अपने अपने उद्बोधन में जिला कलक्टर ने कहा कि विश्व में जनसंख्या तेजी से बढ़ रही है ,बढ़ती जनसंख्या की वजह से संसाधनों की कमी होती जा रही है। जनसंख्या नियंत्रण हेतु योग्य दंपत्तियों को परिवार नियोजन के साधन अपनाने हेतु प्रेरित करने की आवश्यकता है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.धर्मसिंह मीणा ने कहा कि विश्व जनसंख्या दिवस पर इस वर्ष की थीम“मां बनने की उम्र वही, जब तन और मन की तैयारी सही“ रखी गई है। इस थीम के माध्यम से महिलाओं के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए सुरक्षित मातृत्व को बढ़ावा देने पर विशेष जोर रहेगा ,साथ ही परिवार नियोजन के उपलब्ध साधनों की जानकारी देते हुए परिवार सीमित रखने, सीमित परिवार के लाभ, प्रसवोत्तर परिवार कल्याण सेवाओ के बारे में जानकारी देना है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version