Home education विद्यालय के कक्षा कक्ष जर्जर अवस्था मे , छात्रों की सुरक्षा खतरे...

विद्यालय के कक्षा कक्ष जर्जर अवस्था मे , छात्रों की सुरक्षा खतरे में

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

प्रधानाध्यापक ने ब्लॉक शिक्षा अधिकारी को दि जानकारी 
सर्वें टीम ने किया सर्वें 

रिपोर्टर राकेश शर्मा

नागौर, रियाँबड़ी। रियाँबड़ी उपखण्ड के ग्राम सुरियास स्थित श्री दादा दरबार राजकीय प्रार्थमिक विद्यालय के 3-4 कमरे जर्जर अवस्था मे हो गए हैं, जिससे छात्रों की सुरक्षा खतरे में पड़ गई है। कक्षा कक्ष की दीवारें और छतें खराब हो गई हैं। छतो से पानी टपकने से चुना भी गिरने लगा है और दीवारों से प्लास्टर भी गिरने लगा है। कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। स्थानीय निवासियों और अभिभावकों ने विद्यालय प्रशासन से कमरों की मरम्मत की मांग की है।

उनका कहना है कि छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जल्द से जल्द कमरों की मरम्मत की जानी चाहिए।
ग्राम सुरिया के श्री दादा दरबार विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्रवणराम ने जानकारी देते हुए बताया कि 3-4 कक्षा कक्ष जर्जर अवस्था मे है बारिश कि वजह से छतो मे पानी टपकने लगा है और दीवारे फटने लगी है ऐसे मे विधार्थियो को दूसरे कक्षों मे पढ़ने के लिए बैठाया गया है ।

और इसकी सम्पूर्ण जानकारी ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कि दि गईं है। और उपखण्ड स्तरीय सर्वें टीम ने विद्यालय का सर्वें रिपोर्ट भी तैयार कि गईं है।विद्यालय प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही कमरों की मरम्मत के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। लेकिन अभिभावकों और छात्रों को अभी भी चिंता है कि कहीं बड़ा हादसा न हो जाए।
विद्यालय के कक्षा कक्ष कि इस जर्जर स्थिति को देखते हुए, यह आवश्यक है कि विद्यालय प्रशासन जल्द से जल्द कमरों की मरम्मत करे और छात्रों की सुरक्षा को सुनिश्चित करे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version