लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
गौतमशर्मा
राजसमन्द।
राजसमंद जिले के झोर गांव के खेत के बीच में मानसून में बारिश की बूंदों से बचाव के लिए एक छोटी सी चिड़िया ने अपनी चोंच में तिनका तिनका लाकर ज्वार के चारे की दो टहनी के बीच अपने रहने का घोंसला बनाया है इससे किसान महिला काफी प्रसन्न ओर अचंभित हुई ।
सवेरे जब किसान महिला लाली देवी शर्मा खेत पर पहुंची तो मवेशियों के लिए ज्वार की घास काट रही थी तो अचानक उसकी नजर चिड़िया द्वारा बनाए गए घोसला पर पड़ी महिला उस सुंदर घोसले को देखकर काफी अचंभित हुई और चारा काटती महिला उसके पास पहुच घोंसले को निहारा ओर खुशी जताई ।
इसकी जानकारी महिला ने आसपास खेतो में काम कर रहे महिलाओ को दी सभी महिलाएं चिड़िया की मेहनत को देखकर आश्चर्य चकित हो गई ओर काफी प्रफुल्लित हुई क्योंकि चाहे मनुष्य हो या पशु पक्षी हर जीव को बारिश से बचाव में रहने के लिए मकान की आवश्यकता होती है तो यह तो पक्षी है इन्होंने भी अपने सूझ बूझ के माध्यम से दो ज्वार की दो टहनियों के बीच तिनका तिनका इकट्ठा कर इतना शानदार घोंसला बनाया है चिड़िया ने जिस जगह अपना आशियाना बनाया उस जगह महिला ने दोनो को टहनियों को सुरक्षित छोड़ दिया है ताकि चिड़िया इस घोंसले को ओर बड़ा बनाये ओर इस घोंसले में पक्षी अपना बसेरा कर सके घोंसले को लेकर आसपास खेतो के किसानों ने काफी प्रशंसा की और उसे छोटी सी चिड़िया की मेहनत को लेकर बहुत दाद दी।
