कोलकाता पहुंचे  विधानसभा अध्यक्ष  वासुदेव देवनानी का प्रवासी राजस्थानियों ने किया  सम्मान

0
107
- Advertisement -

अजमेर से
नितिन मेहरा

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

अजमेर। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी कि पश्चिम बंगाल की दो दिवसीय यात्रा का प्रथम दिन व्यस्त रहा देवनानी ने अनेक कार्यक्रमों में भाग लिया और वहां के राज्यपाल सहित अनेक गणमान्यजन से मुलाकात की। कोलकाता के जी.डी.बिड़ला सभागार में आयोजित अखिल भारतीय मारवाड़ी सम्मेलन के 90 वें स्थापना दिवस समारोह में देश-विदेश में राजस्थान का मान बढ़ा रहे प्रवासी बंधुओं से संवाद किया। देवनानी ने कहा कि विकसित भारत की यात्रा की सफलता के लिए हमें सामाजिक समावेश और मातृभाषा गौरव को अपने राष्ट्र निर्माण को मूल आधार के रूप में स्वीकार करना होगा। देवनानी ने कहा कि मारवाड़ी सिर्फ एक समाज और पहचान ही नहीं बल्कि समृद्ध विरासत, भारतीय संस्कृति, संस्कार और परंपराओं को सहेजे हुए है। मारवाड़ी जहाँ भी जाते है, वहाँ अग्रणी रहकर सभी को साथ लेकर प्रगति में भागीदारी निभाते हैं । राजस्थान प्रदेश के लोगों ने दूसरे प्रदेशों में जाकर अपने व्यवसाय को बढ़ाया है और वे अपने उद्योगों के बल पर नौकरी देने वाले बने हैं। राइजिंग राजस्थान में लिए गए निर्णय के अनुरूपआगे बढ़कर सक्रिय भागीदारी निभाएं।

इस अवसर पर सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवकुमार लोहिया, सीमा सुरक्षा बल के अतिरिक्त महानिदेशक रवि गांधी, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सीताराम शर्मा, पद्मश्री प्रहलाद राय अगरवाला, नंदलाल रुंगटा, हरिप्रसाद कनोडिया, राम अवतार पोद्दार, संतोष सर्राफ, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिनेश जैन, राष्ट्रीय महामंत्री कैलाशपति तोदी सहित बड़ी संख्या में मारवाड़ी बंधुओं की उपस्थिति रही।

पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेई की जयंती पर निर्धनों को कंबल वितरण – राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कोलकाता प्रवास के दौरान बुधवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी व महामना पंडित मदन मोहन मालवीय की जयंती पर श्यामा प्रसाद मुखर्जी सेवा समिति द्वारा कोलकाता के नेता जी सुभाष चंद्र बॉस रोड पर और हावड़ा में निर्धनो को कंबल वितरण किये।  स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेई इस बात को बखूबी जानते थे इसलिए राष्ट्र में सुशासन के अंतर्गत कार्य करने का पहला मंत्र उन्होंने ही दिया।

देवनानी ने लिया जैन संत से आशीर्वाद

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने बुधवार को कोलकाता प्रवास के दौरान तेरापंथ भवन में जैन मुनि जिनेश कुमार का आशीर्वाद लिया।

देवनानी की पश्चिम बंगाल के राज्यपाल बसु से मुलाकात-

देवनानी की पश्चिम बंगाल के राज्यपाल बसु से मुलाकात- राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कोलकाता प्रवास के दौरान राजभवन पहुंचकर पश्चिम बंगाल के राज्यपाल डॉक्टर सी बी आनंद बोस से मुलाकात की। देवनानी की पश्चिम बंगाल के राज्यपाल से यह शिष्टाचार मुलाकात लगभग आधे घंटे की रही।

देवनानी गुरुवार को कोलकाता के आध्यात्मिक स्थलों के करेंगे दर्शन और पश्चिम बंगाल विधानसभा अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष से भी करेंगे भेंट-
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी गुरुवार को कोलकाता प्रवास के दौरान प्रातः काल में वहां के विभिन्न आध्यात्मिक स्थलों का दर्शन और पूजा अर्चना कर देश और प्रदेश की खुशहाली की कामना करेंगे। देवनानी का पश्चिम बंगाल विधानसभा के अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष सहित बंगाल में रह रहे अजमेर जिले के मूल निवासियों के संगठन अजमेर एसोसिएशन के पदाधिकारीगण सहित अनेक संगठनों से मुलाकात भी करेंगे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here