लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
विधायक खेल विकास योजना के तहत 1 दिसंबर से स्पोर्ट्स अकादमियों का शुभारंभ
भीलवाड़ा। (पंकज पोरवाल) मोबाइल, टीवी और फास्ट फूड की बढ़ती लत से बच्चों को दूर कर उन्हें आउटडोर खेलों से जोड़ने के उद्देश्य से शहर विधायक अशोक कोठारी ने एक सराहनीय पहल की है। “खेलेंगे तो खिलेंगे” थीम पर आधारित विधायक खेल विकास योजना के तहत शहर में 1 दिसंबर से स्पोर्ट्स अकादमियों की शुरुआत की जा रही है।
शहर में चार स्थानों पर खुलेंगी स्पोर्ट्स अकादमियां
अकादमियां शहर के चार प्रमुख मैदानों पर संचालित होंगी—
-
सेठ मुरलीधर मानसिंहका गर्ल्स कॉलेज ग्राउंड
-
राजकीय माणिक्य लाल वर्मा महाविद्यालय ग्राउंड
-
आरसी व्यास कॉलोनी स्थित मोदी ग्राउंड
-
तिलक नगर स्थित रामपाल उपाध्याय स्टेडियम
योजना के संयोजक विवेक निमावत और अजीत जैन ने बताया कि इन अकादमियों में 3 से 13 वर्ष तक के बालक-बालिकाओं को प्रवेश दिया जाएगा। प्रतिदिन शाम दो घंटे चलने वाले इन केंद्रों पर बच्चों को हॉकी, फुटबॉल सहित विभिन्न खेलों की आवश्यक ट्रेनिंग उपलब्ध कराई जाएगी।
महंगी खेल अकादमियों से वंचित बच्चों के लिए वरदान
यह योजना उन परिवारों के लिए एक बड़ा अवसर है जो प्राइवेट स्पोर्ट्स अकादमियों की भारी फीस नहीं दे पाते।
वर्तमान में, खेल विकास योजना के तहत
-
पुर रोड स्थित प्रताप नगर स्कूल
-
चंद्रशेखर आजाद नगर सेवा सदन मैदान
पर हॉकी अकादमी पहले से सफलतापूर्वक संचालित की जा रही है।
ट्रेनर्स की नियुक्ति और पंजीकरण की सुविधा
अकादमियों के संचालन के लिए प्रशिक्षक—
महेश शर्मा, धर्मपाल यादव, दिनेश सोलंकी, कोमल शर्मा, पलक राजपूत और मनीषा सोलंकी—नियुक्त किए गए हैं।
बच्चों के रजिस्ट्रेशन के लिए मुख्य प्रशिक्षक अजीत जैन (मो.: 99282 00577) से संपर्क किया जा सकता है।
खेल प्रेमियों में उत्साह
इस नई पहल को लेकर शहर के नन्हे खिलाड़ियों और अभिभावकों में जबरदस्त उत्साह है। विधायक टीम प्रतिदिन मैदानों को व्यवस्थित करने और बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध कराने में सक्रिय है।
