Home latest विधायक कोठारी की अनुशंसा पर वार्ड नंबर 56 व 58 में बोरवेल...

विधायक कोठारी की अनुशंसा पर वार्ड नंबर 56 व 58 में बोरवेल खुदवाया

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

भीलवाड़ा (विनोद सेन)। वार्ड नंबर-56 में स्थित कीरखेड़ा, सांगानेर राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में विधायक कोष से बोरवेल खुदवाने का शुभारंभ हुआ। मीडिया प्रभारी पंकज आडवाणी ने बताया कि, विशिष्ट अतिथि अमर सिंह डूंगरवाल, चेतन मानसिंहका, नेमीचंद खटीक पूर्व पार्षद, युवा नेता प्रहलाद कीर, गजेंद्र सिंह राठौड़ (निजी सहायक) ने विधि- विधान से पूजा अर्चना कर, बोरवेल खुदवाने का कार्य शुभारंभ करवाया। इस मौके पर गोपाल कीर, प्रभुलाल कीर, शंकर कीर, राकेश कीर, देवीलाल माली, प्रहलाद कीर, राधेश्याम बैरवा, उदयलाल कीर, घनश्याम बैरवा के साथ ही स्थानीय कार्यकर्ता व कॉलोनीवासी उपस्थित थे।

वार्ड नंबर 58 में भी खुदवाया बोरवेल

महिला आश्रम कॉलेज के पीछे क्षेत्रवासियों की मांग पर विधायक अशोक कोठारी की अनुशंसा पर बोरवेल खुदवाया। कैलाश नंदावत, विनोद सोमानी, पार्षद प्रतिनिधि सत्यनारायण श्रोत्रिय के विशिष्ट आतिथ्य में बोरिंग मशीन की विधिवत पूजा अर्चना कर बोरवेल खोदने के कार्य का शुभारंभ करवाया। वार्डवासियों व स्थानीय निवासियों में खुशी की लहर थी तथा वार्डवासियों ने विधायक अशोक कोठारी का धन्यवाद आभार व्यक्त किया। इस मौके पर ओम प्रकाश नामदराणी, घनश्याम असावा, जितेंद्र पाराशर, गौरीशंकर दायमा, शेर सिंह पंवार, भेरूलाल शर्मा, बसंत पोरवाल, वनिता पंवार, खुशबू सोमानी, सुनीता पाराशर, सुनीता शर्मा, मनीषा डाड, अंजू जोशी, गीता नामदराणी तथा विधायक कार्यालय से बाबूलाल टाक, गजेंद्र सिंह राठौड़, दिनेश सुथार सहित कई क्षेत्रवासी मौजूद थे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version