लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
(केसरीमल मेवाड़ा)
मांडलगढ़। विधायक गोपाल खंडेलवाल ने आज रविवार को ग्राम पन्चायत जालिया क्षेत्र में एक करोड़ से अधिक रूपयों के कार्यों का लोकार्पण और नए कार्यो का शिलान्यास किया। इस दौरान मांडलगढ़ पंचायत समिति प्रधान जितेन्द्र मूंदड़ा, मांडलगढ़ विधानसभा संयोजक अनिल पारीक, जिला परिषद सदस्य एवं भाजपा मांडलगढ़ ग्रामीण मंडल अध्यक्ष हरिलाल जाट, मांडलगढ़ नगरपालिका चेयरमेन संजय डांगी, पूर्व अध्यक्ष विनोद ओस्तवाल, मोटरों का खेड़ा सरपंच प्रतिनिधि मूलचंद रायका, सिंगोली सरपंच राकेश आर्य, पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि सोहन लाल गुर्जर,वरिष्ठ भाजपा नेता सत्यनारायण पारिक, बूथ अध्यक्ष रामलाल भोई, मेरूलाल भोई ,राधेश्याम गुर्जर शक्ति केन्द्र संयोजक महेन्द्र सिंह, रामबक्स कहार,आदित्य पारीक,मनीष पारीक नंदलाल भोई, मुकेश व्यास आदि उपस्थित रहे।
