लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
देवली/उनियारा | दुर्योधन मयंक
देवली उपखंड मुख्यालय पर आयोजित इनर व्हील क्लब देवली की बैठक में वर्षा मंगल को सर्वसम्मति से क्लब का नया अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। बैठक में नई कार्यकारिणी का गठन भी किया गया, जिसमें विभिन्न पदों पर सदस्यों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
नई कार्यकारिणी में वर्षा जैन को उपाध्यक्ष, शेफाली मंगल को सचिव, श्वेता सिंहल को कोषाध्यक्ष, अलका अग्रवाल को अंतरराष्ट्रीय सेवा अधिकारी (आईएसओ), मनीषा अग्रवाल को क्लब समन्वयक (सीसी) तथा परिधि विजयवर्गीय को ई-एडमिन प्रभारी नियुक्त किया गया।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष वर्षा मंगल ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि क्लब आगामी वर्ष में महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक सेवा से जुड़े जनकल्याणकारी कार्यक्रमों को प्राथमिकता देगा। उन्होंने सभी सदस्यों से मिलकर समाजहित में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
बैठक में वरिष्ठ अध्यक्ष सोनू चौधरी, ज्योति मंगल, मनाली गुप्ता, सुरभि जैन, सुनीता गुप्ता, जिया सुवालका, गुणमाला अग्रवाल, मुन्नी देवी शर्मा, ज्योति जैन, शिल्पा कंछल और नेहा अग्रवाल सहित क्लब की कई सदस्याएं उपस्थित रहीं। सभी ने नवगठित कार्यकारिणी का स्वागत करते हुए नई टीम को शुभकामनाएं दीं।


















































