Home latest वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक भूपेश यादव को विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक भूपेश यादव को विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

विजय कपूर की रिपोर्ट
बीकानेर। मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक भूपेश यादव को विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार हेतु चयनित किया गया है। 69वां विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार समारोह दिनांक 27.02.2025 (गुरुवार) को 15:00 बजे रेलवे अधिकारी क्लब जगतपुरा, जयपुर में आयोजित किया जाएगा। इस समारोह में भूपेश यादव को उनके द्वारा की गई उत्कृष्ट सेवाओं हेतु महाप्रबंधक महोदय द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जायेगा। उल्लेखनीय है कि वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक भूपेश यादव बीकानेर से पहले मंडल परिचालन प्रबंधक, अजमेर में पदस्थ थे। बीकानेर मंडल के रेल प्रबंधक डॉ.आशीष कुमार ने पुरस्कार हेतु चयनित सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version