Home latest वंदे गंगा जल सरक्षंण अभियान के तहत कुंवारिया में कलश यात्रा निकाली

वंदे गंगा जल सरक्षंण अभियान के तहत कुंवारिया में कलश यात्रा निकाली

0

राजसमन्द से गौतम शर्मा

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

राजसमन्द जिले के कुंवारिया कस्बे के पंचायत परिसर पर वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान के तहत गुरुवार को प्रशाशक सरपंच ललित श्रीमाली के नेतृत्व में कलश यात्रा निकाली गई। यह कलश यात्रा पंचायत से गाजे बाजे के इस साथ रवाना हुई जो करवरिया तालाब परिसर पर पहुंची जहां पर विधि विधान पूर्वक पंडित कैलाश चंद्र के विशेष मंत्रोच्चार के साथ जल की पूजा अर्चना की गई एवं नारियल विसर्जन किया उसके बाद सभी पीपल के वृक्ष के यहां पहुंचे जहां पर विधि विधान पूर्वक पीपल की पूजा अर्चना की। वहीं सरपंच ललित श्रीमाली ने आमजन को जल का महत्व बताते हुए जल को व्यर्थ ना बहाए इसका सही सदुपयोग करें, जल ही जीवन है जल है तो कल है आदि कई बिंदुओं पर आम जनता को जागरूक किया गया। इस दौरान ग्राम विकास अधिकारी विनोद कुमार कुमावत, सहायक सचिन शंभू लाल भील सहित कई महिलाएं मौजूद रही।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version