Home agriculture   भरतपुर के  खाद बीज व्यापारियों ने खुद को रखा हड़ताल से...

  भरतपुर के  खाद बीज व्यापारियों ने खुद को रखा हड़ताल से अलग-

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

राजेंद्र शर्मा जती की रिपोर्ट

भरतपुर – राजस्थान के कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीना के श्रीगंगानगर में बीज कंपनियों के गोदामों पर छापे की कार्रवाई का खाद बीज व्यापारियों ने विरोध किया है। कार्रवाई को गलत बताते हुए राजस्थान कृषि आदान विक्रेता संघ ने गुरुवार से हड़ताल का ऐलान कर दिया। प्रदेशभर में खाद बीज की दुकानें नहीं खुलेंगी। भरतपुर में अभी इस हड़ताल का असर नहीं देखा जा रहा है । यहां एक बैठक का आयोजन किया जाएगा उसके बाद फैसला लिया जाएगा हड़ताल करनी है या नहीं।  क्योंकि बाजार में नकली खाद बीज की बिक्री की जा रही है,फिलहाल हम लोगों ने खुद को हड़ताल से दूर रखा है।  खाद बीज विक्रेता संघ महामंत्री मनोर्ग गर्ग ने बताया कि बारिश भी  हुई है ,किसानों को खाद बीज विक्रेता संघ के जिला अध्यक्ष रूप सिंह ने बताया कि कृषि मंत्री करोड़ी लाल मीणा के द्वारा जो कार्यवाही की जा रही है। इसके चलते प्रदेश के खाद बीज विक्रेताओं ने विरोध स्वरुप दुकानें बंद रखी है लेकिन भरतपुर के व्यापारी अभी हड़ताल में शामिल नहीं हो रहे। व्यापारियों ने मंत्री किरोड़ी लाल मीणा से अपील भी किया कि वह बेवजह किसी को परेशान ना करें।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version