वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान का ग्राम पांचोंता में जिला कलेक्टर ने किया शुभारंभ

0
199
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

कुएं बावड़ी तालाब हमारी धरोहर है इसका ध्यान रखना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है- DM सेन

मनीष पारीक

डिडवाना, नावां । जिले के नावा के ग्राम पांचोता में स्थित कुण्ड धाम पर वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान का गुरुवार को जिला कलेक्टर पुखराज सेन की अध्यक्षता में शुभारंभ किया गया। सर्वप्रथम मनरेगा श्रमिकों द्वारा कलश यात्रा निकाली गई। इसके पश्चात साफ सफाई करते हुए जिला कलेक्टर सहित श्रमिको ने श्रमदान किया । पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए संत हरिदास जी महाराज के सानिध्य में पौधारोपण किया गया। इस दौरान जिला कलेक्टर पुखराज सेन ने आमजन को संबोधित करते हुए कहा कि तालाब कुएं बावड़ी हमारी प्राचीन धरोहर है इसका ध्यान रखना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है।

इसी बीच जल संरक्षण करने की बात कही। कलेक्टर ने कहा कि बारिश के पानी को एकत्रित कर उपयोग में लेना चाहिए। जिला कलेक्टर ने कलाली नदी स्कूल से पांचोता तक के दोनों तरफ हरे भरे नीम के पेड़ देखकर प्रशंसा की। इस दौरान समाजसेवी रामस्वरूप शर्मा, व्याख्याता महेंद्र यादव, रतन लाल ने कलाली नदी पांचोता से हेमपुरा तक सड़क के दोनों और पौधे लगाने की बात पर जोर दिया। इस दौरान जिला कलेक्टर पुखराज सेन, उपखंड अधिकारी जीतू कुलहरी सहित सभी विभागों के अधिकारी कार्मिक मौजूद रहे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here