लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
सिरोही से तुषार पुरोहित
भगवान संभव नाथ कि 58 वीं सालगिरह के उपलक्ष पर आयोजित हो रहे विभिन्न कार्यक्रम
.सिरोही के वाटेरा गांव में भामाशाह शाह गणेश मल चुन्नीलाल परिवार द्वारा भगवान संभव नाथ के 58 वीं सालगिरह के उपलक्ष पर भव्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।…आयोजित कार्यक्रम में हाथी पर भव्य वरघोड़ा भी गांव में निकाला गया। जैन मंदिर प्रांगण से लगाकर गांव के कई मुख्य प्रवेश द्वार पर शानदार कलर से रंगोलियां बनाकर आँगन सजाया गया।
पूरे गांव में जश्न व मेले जैसा माहौल नजर आया। ग्रामीणों ने सफल आयोजन के लिए पूरे तन और मन से सहयोग दिया। कार्यक्रम आयोजन कर्ता शाह नलिंन कुमार पुत्र गणेश मल शाह ने बताया कि मेरी दादी श्रीमती धाबूबेन चुन्नी लाल, और मेरी माता कमला बेन गणेश मल चुन्नीलाल के याद में फले-चुंनड़ी का आयोजन किया गया है।… जिसमे करीब 6 हजार लोगो के लिए भोजन प्रसादी बनाई गई है। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए ग्रामीणों ने पूरे तन, मन से सहयोग किया है। गांव के सरपंच प्रतिनिधि व समाज सेवी राकेश रावल, महेश घाँची, मदन मेघवाल सहित कई लोग सेवा में जुटे हुए है। इस आयोजन में देवेंद्र कुमार गणेशमल शाह का भी पूर्ण सहयोग है।
