Home latest वाहन चालक मजदूर एकता यूनियन की बैठक संपन्न, नई कार्यकारिणी का गठन

वाहन चालक मजदूर एकता यूनियन की बैठक संपन्न, नई कार्यकारिणी का गठन

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

देवगढ़ में संगठन को मिली नई दिशा, सभी पदों पर सर्वसम्मति से नियुक्ति

देवगढ़ ।
राजसमंद जिले के देवगढ़ में लोडिंग व पैसेंजर कार वाहन चालक मजदूर एकता यूनियन की महत्वपूर्ण बैठक बुधवार को अम्बा माता मंदिर परिसर में आयोजित की गई। बैठक में देवगढ़ क्षेत्र के समस्त ड्राइवर भाइयों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और एकजुट होकर संगठन को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

बैठक में विभिन्न पदों पर सर्वसम्मति से नियुक्ति की गई। प्रभु लाल गर्ग को अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया, जबकि मदन लाल खारोल और इरशाद अहमद को उपाध्यक्ष बनाया गया। संगठन की वित्तीय जिम्मेदारी सोनु गर्ग, सुख देव सिंह, सरवन सिंह, ओम जी गर्ग, दिलीप शर्मा, मदन खारोल और सत्तू महाराज को सौंपी गई। वहीं लाडू भाई गुर्जर को महासचिव नियुक्त किया गया, जिनके साथ दिलीप शर्मा, आबिद खान, संजय पानेरी और पप्पू सिंह को सहयोगी सचिव के रूप में चुना गया।

कार्यक्रम में “जय हिंद, जय भारत, सारथी एकता जिंदाबाद” के नारों से वातावरण गूंज उठा। सभी पदाधिकारियों ने वाहन चालकों के हितों की रक्षा, समस्याओं के समाधान और संगठन को सशक्त बनाने का संकल्प दोहराया।

बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने एकजुट होकर कार्य करने की प्रतिबद्धता जताई। यह बैठक क्षेत्र के वाहन चालकों के लिए नई ऊर्जा और आशा लेकर आई है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version