Home crime नाबालिग की अश्लील फोटो‑वीडियो वायरल करने के आरोप में दो गिरफ्तार 

नाबालिग की अश्लील फोटो‑वीडियो वायरल करने के आरोप में दो गिरफ्तार 

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

पीसांगन (अजमेर)।
स्थानीय संवाददाता ओमप्रकाश चौधरी।

पीसांगन क्षेत्र में नाबालिग की फोटो एडिट कर अश्लील फोटो व वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने के गंभीर आरोप में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उन्हें जेल भेज दिया गया।

गिरफ्तार आरोपितों में तबीजी निवासी देवकरण गुर्जर और अखेपुरा (अलवर) निवासी राजीव वर्मा शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपितों ने नाबालिग की तस्वीर को एडिट कर अश्लील सामग्री तैयार की और उसे सोशल मीडिया पर प्रसारित कर दिया।

थानाधिकारी प्रहलाद सहाय ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपितों को गिरफ्तार किया और उन्हें न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। पुलिस द्वारा मामले की गहन जांच की जा रही है और अन्य पहलुओं पर भी आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

इस घटना ने समाज में चिंता और आक्रोश का माहौल पैदा कर दिया है, वहीं प्रशासन ने ऐसे अपराधों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version