Home latest ग्रामीण सेवा शिविर ने ग्रामीणों की जिंदगी में लाई खुशियों की बहार

ग्रामीण सेवा शिविर ने ग्रामीणों की जिंदगी में लाई खुशियों की बहार

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

जरूरतमंदों को मिली राहत, दिव्यांग महिला को ट्राई साइकिल और वृद्धाओं को पेंशन स्वीकृति

किशनगंज-शाहाबाद (बारां) ।
शाहाबाद उपखंड की ग्राम पंचायत दातां में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर ने ग्रामीणों की जिंदगी में नई उम्मीद और विश्वास की किरण जगाई। प्रशासनिक अधिकारियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं की मौजूदगी ने इस शिविर को विशेष महत्व प्रदान किया।

शिविर में 60 वर्षीय दिव्यांग महिला बिमला बाई सहरिया को ट्राई साइकिल भेंट की गई। सहारा मिलने पर उनके चेहरे पर मुस्कान झलक उठी और आत्मनिर्भरता की राह खुली। इसी तरह, 58 वर्षीय हरजू बाई चमार और 59 वर्षीय रामकली बाई को वृद्धावस्था पेंशन की स्वीकृति दी गई, जिससे उन्हें आर्थिक सहारा मिलेगा।

उपखंड अधिकारी मुकेश चंद मीणा और तहसीलदार अनिता सिंह ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि प्रशासन हर समय जनता के साथ खड़ा है और उनकी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता से किया जाएगा।

इस शिविर ने न केवल लाभार्थियों तक योजनाओं का सीधा लाभ पहुँचाया, बल्कि ज़रूरतमंदों के सपनों को साकार करने का अवसर भी दिया। ग्रामीणों का कहना है कि ऐसे शिविरों से उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव आ रहा है और शासन-प्रशासन पर उनका भरोसा और गहरा हुआ है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version