Home latest उपराष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान 8 दिसंबर को

उपराष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान 8 दिसंबर को

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

— जिले के 2209 बूथों पर 3 लाख 22 हजार 807 नौनिहाल गटकेंगे दो बूंद ज़िन्दगी की

जयपुर ग्रामीण (नवीन कुमावत)। उप राष्ट्रीय पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान के तहत 08 दिसम्बर को जिले में नौनिहाल दो बूंद जिंदगी की गटकेंगे। पोलियो दिवस पर नवजात से लेकर 5 वर्ष तक के बच्चों को 2209 बूथों पर पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। इसके बाद आगामी दिनों में घर-घर जाकर दवा पिलाई जाएगी।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जयपुर द्वितीय डॉ. हंसराज भदालिया ने बताया कि राष्ट्रीय पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान में जिले में 08 दिसंबर को पोलियो दिवस पर 2209 बूथों पर बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। इसके बाद आगामी दिवसों में घर-घर जाकर दवा पिलाई जाएगी। अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु जिला स्तरीय अधिकारियों द्वारा मॉनिटरिंग की जायेगी।


आरसीएचओ डॉ. प्रमिला मीणा बताया कि अभियान के आगामी तीन दिवसों में ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में विभाग की ओर से गठित मोबाइल टीमें घर-घर जाकर खुराक से वचिंत नौनिहालों को पोलियो की खुराक पिलायेगी। अभियान के सफलता के लिए क्षेत्र में 12 हजार 534 वैक्सीनेटर और 713 सुपरवाइजर नियुक्त किए गए हैं। इसके साथ ही 125 ट्रांजिक्ट टीमें और 529 मोबाईल टीमें कार्य करेंगी। इस प्रकार अभियान में कुल 13 हजार 247 मैनपावर कार्यरत रहेगा।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version