Home latest ग्रामीणों को किया जागरूक , योजनाओं के बारे में दी जानकारी

ग्रामीणों को किया जागरूक , योजनाओं के बारे में दी जानकारी

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक)। उपखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत पचाला के बस स्टैंड पर यूनियन बैंक ऑफ इंडिया शाखा चौरू के अधिकारियों द्वारा ग्रामीणों को जागरुक कर योजनाओं के बारे में जानकारी दी। यूनियन बैंक शाखा प्रबंधक परशुराम मीणा ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि यूनियन बैंक द्वारा ग्रामीणों की योजनाओं को लेकर बैंक के ग्राहकों को प्रधानमंत्री जीवन योजना,ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना,अटल पेंशन योजना सहित अन्य कई प्रकार की योजनाओं का ग्रामीणों को लाभ मिल सके इसके लिए योजनाओं के बारे में लोगों को जागरूक किया। चौरु यूनियन के शाखा प्रबंधक मीणा ने जानकारी में बताया कि एफडी की समय अवधि कुछ दिनों से लेकर साल तक हो सकती है। एक बार जब आप अपने बैंक में जमा कर देते हैं, तो यह जमा की अवधि के आधार पर ब्याज अर्जित करना शुरू कर देता है। आरडी एक सावधि जमा है जहां आप नियमित रूप से, आमतौर पर मासिक आधार पर एक निश्चित राशि जमा करते हैं । यह नियमित बचत को प्रोत्साहित करता है और नियमित बचत खाते की तुलना में अधिक ब्याज प्रदान करता है। शाखा प्रबंधक ने योजनाओं और खाते के बारे में अन्य जानकारी दी। यूनियन बैंक चौरू शाखा प्रबंधक परशुराम मीणा ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि यह सेवा सभी ग्राहकों को हर समय इसका लाभ मिल सके। इस दौरान यूनियन बैंक हैड कैशियर मुनीराम मीणा,बीसी संचालक मुरारी लाल सैनी विनोद जांगिड़ सहित कई ग्रामीण लोग उपस्थित थे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version